Godda News: दुष्कर्म का दो आरोपी गिरफ्तार



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- गोड्डा जिला के बोआरीजोर प्रखंडअंतर्गत राजा भीठा थाना के प्रभारी अमित अभिषेक द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला के साथ हुए दुष्कर्म के दो आरोपी ललमटिया थाना क्षेत्र के बड़ा धाना भिंडी निवासी देवनार साह का पुत्र जितेंद्र साह और सरगुन साह का पुत्र राजू साह को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया| पथरगामा प्रभाग के पुलिस निरीक्षक बलवीर सिंह और राजा भीठा थाना प्रभारी अमित अभिषेक ने पत्रकारों को बताया कि गत 16 जून को बकरी खोजने निकली एक महिला को अकेली पाकर उक्त दोनों आरोपियों ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया था| महिला के लिखित फर्द बयान के आधार पर थाना कांड संख्या 14/22 भादवि की धारा 341/ 376 (डी) 506 एवं 3 (2) (V क) अनुसूचित जाति / जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था|

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें