ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के मडुआबरन गांव से पुलिस ने शराब के नशे में धुत व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि, गांव निवासी स्वर्गीय भागवत मंडल के पुत्र मनोज मंडल को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि, शराब के नशे में उक्त व्यक्ति के द्वारा हंगामा
किया जा रहा था। जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस पदाधिकारी को भेजकर शराबी को गिरफ्तार किया गया है। ब्रेथ एनालाइजर से जांच के बाद शराब की पुष्टि होने पर आरोपी को थाने में बंद कर दिया गया है। जिसे कल जेल भेज दिया जाएगा।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें