Bounsi News: बाल संसद और मीना मंच का किया गया पुनर्गठन

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड क्षेत्र के गोकुला गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्या में शुक्रवार को बाल सांसद और मीना मंच का पुनर्गठन किया गया। यूनिसेफ की सहयोगी संस्था प्रथम और विद्यालय प्रबंधन के द्वारा शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए इसका गठन किया गया है। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश साह ने की। यूनिसेफ की सहयोगी संस्था प्रथम के प्रखंड समन्वयक सुधांशु शेखर ने बाल संसद के बारे में बच्चों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, कक्षा 3 से 8 के बीच से बाल सांसद के साथ मंत्रालय क्रमशः प्रधानमंत्री, शिक्षा मंत्री, स्वास्थ्य व स्वच्छता मंत्री, खेल व 

संस्कृति मंत्री, विज्ञान व पुस्तकालय मंत्री, जल व कृषि मंत्री तथा बाल सुरक्षा मंत्री होते हैं। साथ ही उन्होंने उनके कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। बताया कि, सभी मंत्रालय में एक कैबिनेट एवं एक उप मंत्री होंगे। जिसमें एक बालक तथा एक बालिका का प्रतिनिधित्व होगा। बच्चों के आम सभा में सामूहिक निर्णय लेकर बाल संसद की मार्गदर्शिका के अनुरूप 14 सदस्यीय मंत्रिमंडल बनाया गया। बाल संसद के गठन के बाद मीना मंच का भी गठन किया गया। इस मौके पर शिक्षक क्षितिज राज, प्रमोद कुमार पांडे, चाइल्डलाइन के सदस्य संदीप मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें