Bounsi News: जिलाधिकारी ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय एवं रेफरल अस्पताल का किया निरीक्षण,दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। जिलाधिकारी के द्वारा बुधवार को प्रखंड कार्यालय के साथ-साथ अंचल कार्यालय और रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया है। जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय के साथ-साथ परिसर में बने विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। सुबह करीब 11:00 बजे प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचे। जिलाधिकारी के द्वारा सबसे पहले आरटीपीएस कार्यालय का जायजा लिया गया। कार्यालय की स्थिति को देखते हुए उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार के साथ साथ आरटीपीएस कर्मी को साफ सफाई को बेहतर रखने का निर्देश दिया। साथ ही आवेदन लेने की प्रक्रिया के बारे में कर्मी से जानकारी ली। उन्होंने ससमय जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत करने का निर्देश कर्मी को दिया। यहां के बाद बाहरी परिसर में आवेदकों के लिए बने शेड को दुरुस्त करने का निर्देश अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता को दिया। आरटीपीएस कार्यालय में कागजातों की बारीकी से जांच की। ऑपरेटर से कई महत्वपूर्ण जानकारियां ली गई। अंचल के बने नए डाटा सेंटर को विधिवत चालू करने का अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया। साथ ही डाटा सेंटर और अभिलेखागार को बेहतर साफ सफाई करवाने की बात कही। यहां के बाद उन्होंने सीडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। सीडीपीओ पुतुल कुमारी से संबंधित जानकारी लेने के बाद प्रखंड मुख्यालय परिसर में ग्रामीणों और बच्चों की भीड़ को देखकर रुक गए। जिस पर ग्रामीणों ने कहा कि, वे 



लोग आधार कार्ड सुधरबाने और आधार बनवाने आए हैं। लेकिन पिछले दो दिनों से वापस लौट जा रहे हैं। साथ ही ग्रामीणों ने शिकायत की कि आधार केंद्र अब तक बंद है। जिस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार को कॉमन सर्विस सेंटर से आधार कार्ड बनवाने का निर्देश दिया। इसके बाद दोपहर करीब 1:30 बजे तक प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय में बैठकर सभी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही एम ओ मिथिलेश कुमार से भी आवश्यक जानकारी ली गई। वहीं दूसरी ओर जिलाधिकारी के द्वारा प्रखंड स्थित रेफरल अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं  का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी अंशुल कुमार के द्वारा मुख्य चौक पर स्थित पुरानी अस्पताल परिसर में एएनएम और जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र के साथ-साथ अन्य हो रहे कार्यों की जानकारी ली। वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों से आवश्यक पूछताछ की यहां के बाद वह रेफरल अस्पताल परिसर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर तैनात संजय सुमन से ओपीडी से संबंधित जानकारी प्राप्त की। अस्पताल परिसर के ऑपरेशन थिएटर, एक्स-रे रूम, लैब के साथ साथ महिला और पुरुष वाडों का भी जायजा लिया गया। अस्पताल परिसर में इलाज कराने के लिए आए महिलाओं से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं और खान पान के बारे में जानकारी ली गई। रेफरल प्रभारी डॉ संजीव कुमार और स्वास्थ्य प्रबंधक मनोज कुमार के द्वारा अस्पताल परिसर के चार दिवारी और महिला चिकित्सक की मांग की गई। जिस पर उन्होंने तत्काल साथ चल रहे कर्मियों को उक्त दोनों मामले में विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया। अत्यधिक गर्मी पड़ने की वजह से उन्होंने वाडों व अन्य जगहों में ऐ.सी लगवाने का निर्देश भी दिया है। इस मौके पर सिविल सर्जन प्रखंड, विकास पदाधिकारी पंकज कुमार,अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता, डीपीएम प्रभात कुमार के अलावे डॉक्टर उत्तम कुमार, डॉ पंकज कुमार, डॉ आर के सिंह के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद थे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें