Bounsi News: कुएं में डूबने से 14 वर्षीय लड़की की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। कुएं में डूबने से एक 14 वर्षीय लड़की की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बौंसी थाना क्षेत्र के गदाल गांव में मंगलवार को कुएं में डूबने से एक लड़की की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि, गांव के समीप ही एक खेत में कुए पर पानी भरने के क्रम में अशोक मंडल की करीब 14 वर्षीय पुत्री संगम 


कुमारी की पैर फिसल जाने से वह कुएं में डूब गई और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों के सहयोग से लड़की के शव को कड़ी मशक्कत के बाद कुऐं से बाहर निकाला गया। देर शाम लड़की के परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। छात्रा की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें