मेहरमा न्यूज :- मेहरमा प्रखंड से प्रमुख पद से निर्वाचित घोषित हुई कंचन कुमारी। ग्रामीणों में जश्न का माहौल?

 






ग्राम समाचार, मेहरमा :- मेहरमा प्रखंड से प्रमुख पद से निर्वाचित घोषित हुई कंचन कुमारी। ग्रामीणों में जश्न का माहौल। जानकारी के मुताबिक बताया गया कि आज मेहरमा प्रखंड मुख्यालय में प्रवेक्षक अनुमंडल पदाधिकारी सौरव कुमार भावुनिया के अध्यक्षता में प्रमुख पद का चुनाव किया गया। वहीं बताया गया कि कुल 29 पंचायत समिति सदस्य को वोट करना है। जिसमें कंचन कुमारी को कुल 28 वोट मिले। वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार को मात्र 1वोट प्राप्त हुआ। जिससे कंचन कुमारी को प्रमुख पद से निर्वाचित घोषित किया है। एवम कंचन कुमारी को मेहरमा प्रखंड प्रमुख बनाया गया। वहीं इस जीत को लेकर सिंघाड़ी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नंदू राम एवम स्थानीय लोगों ने माला पहना कर सम्मानित किया गया। एवम इस जीत को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में जश्न का माहौल है। 

संवाददाता :- अजय आर्यन, मेहरमा, गोड्डा, ग्राम समाचार।

Share on Google Plus

Editor - अजय आर्यन

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें