ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवादों के निपटारे को लेकर जनता दरबार आयोजित किया गया। जिसमें थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव एवं बाराहाट अंचल के राजस्व कर्मचारी प्रवीण शेखर उपस्थित रहे।इस दौरान क्षेत्र के कई लोग अपनी
भूमि विवाद से जुड़े नए पुराने शिकायत को लेकर पहुंचे।जनता दरबार में पजवारा के विजय किशोर सिंह बनाम मुनमुन सिंह और सबलपुर पंचायत के सरुका गॉव के सुचित्रा देवी बनाम कुंज बिहारी सिंह दोनों मामले को निष्पादित किया गया । जबकि अन्य मामले में अगली तिथी को दस्तावेज लेकर उपस्थित होने को कहा गया।
ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें