Bounsi News: पत्नी की हत्या के मामले में पति हुआ गिरफ्तार

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के सरुआ गांव में पति के द्वारा दहेज को लेकर पत्नी की निर्मम हत्या के आरोप में बौंंसी पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, गांव निवासी चिगो पंजियारा के पुत्र मुकेश पंजियारा को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि, गिरफ्तार आरोपी का कल रेफरल अस्पताल में कोरोना जांच कराने के बाद पुलिस अभिरक्षा में बांका जेल भेज दिया जाएगा। मालूम 

हो कि, रविवार की देर रात कुसियारी गांव निवासी कारू मांझी के इकलौती पुत्री की हत्या पति के द्वारा गला दबाकर कर दी गई थी। घटना में पति के साथ साथ मृत महिला संगीता देवी के ससुर के भी संलिप्त होने की बात बताई जाती है। जबकि सास का भी हांथ होने की जानकारी दी जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि 2 दिनों से लगातार मृत महिला की सास कल्याणी देवी और ससुर को भी गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों आरोपी फिलहाल घर से फरार बताए जा रहे हैं। बताया गया कि, जल्द दोनों की गिरफ्तारी की जाएगी। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें