Bounsi News: सुजानीटीकर गांव में अगलगी की घटना में करीब लाखों की संपत्ति का नुकसान

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के सुजानीटीकर गांव में बुधवार को खाना बनाने के क्रम में अगलगी की घटना में करीब लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी ज्योतिष मांझी घर में आग लग जाने से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि, आग खाना बनाने के क्रम में लगी। स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि अगलगी की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि, आग करीब सुबह के 8:00 बजे घर में खाना बनाने के क्रम में लगी। पहले आग घर के छप्पर में लगी जब तक कोई कुछ 


समझ पाता। तब तक आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया था। बताया जा रहा है कि, अगलगी में घर में रखा चावल, गेहूं, सरसों, मकई, कपड़ा सहित नगदी एवं अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। हालांकि कितना नुकसान हुआ है इसका आकलन सही से नहीं लग पाया है। आकलन करने के बाद ही बताया जा सकता है कि कितना नुकसान हुआ है। अनुमान के आधार पर बताया जा रहा है कि, करीब एक लाख से डेढ़ लाख तक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। हालांकि घटना की जानकारी अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता को दे दी गई है पीड़ित के द्वारा अंचल में आवेदन देकर मुआवजा की मांग करने की बात कही जा रही है।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें