Bounsi News: कटोरिया विधायक की उपस्थिति में प्रबंध समिति की बैठक हुई आयोजित

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड क्षेत्र के उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रबंध समिति सदस्यों और प्रधानाध्यापकों की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को थाना मोड़ समीप मंदार इन होटल में की गई। बैठक की अध्यक्षता कटोरिया विधायक डॉक्टर निक्की हेम्ब्रम ने की। जबकि संचालन भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर ने किया। इस मौके पर उन्होंने प्रबंध समिति सदस्यों और प्रधानाध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि, जिन विद्यालयों में प्रबंध समिति का गठन नहीं हो पाया है। वह जल्द से जल्द प्रबंध समिति का गठन कर लें। शिक्षा प्रेमियों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि, आपका काम विद्यालय की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करना है। खाता संचालन 


को छोड़ कर अन्य सारी चीजों की मॉनिटरिंग शिक्षा समिति सदस्यों को करनी है। साथ ही उन्होंने प्रत्येक माह  शिक्षा में सुधार लाने के लिए बैठक करने का निर्देश दिया। प्रत्येक बैठक की प्रस्तावना को भी देखने की बात सदस्यों को बताई गई। उन्होंने शिक्षा प्रेमी और विद्यालय के प्रधानाध्यापक का संबंध पति पत्नी के रूप में बताते हुए कहा कि, आप दोनों को के बीच में समर्पण और प्यार रहना आवश्यक है। इस मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोहम्मद ईशा के साथ-साथ कार्यक्रम सहायक समग्र शिक्षा पदाधिकारी बांका के द्वारा प्रधानाध्यापक और शिक्षा प्रेमियों को विद्यालय प्रबंधन समिति के विकास एवं कार्यों को बिंदुवार तरीके से बताया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रधानाचार्य डॉक्टर सरिता कुमारी, शशि कुमारी, प्रधानाचार्य अरविंद कुमार सिंह, रूपेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें