ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। लॉयंस क्लब ऑफ बौंसी की बैठक मनोरमा कॉम्प्लेक्स (थाना मोड़) में क्लब की आम बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन लॉयन ब्रजकिशोर सिंह की अध्यक्षयता में कई गयी। जिसका मुख्य एजेंडा वर्ष 2022-23 के लिए नए पदाधिकारियों के चयन को ले कर हुआ। सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए लॉयन शारदा रंजन झा, सचिव पद के लिये लॉयन रितेश रंजन एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए लॉयन विमल कुमार सर्राफ जी का चयन किया गया। सभी सदस्यों द्वारा इसपे
समर्थन दिया गया। लायंस क्लब ऑफ बौंसी समाजसेवा का कार्य काफी वर्षों से करती आ रही है। क्लब के द्वारा कैम्प लगाकर गरीब लोगों के लिए मोतियाबिंद का मुफ्त आपरेशन किया जाता है, कोरोना काल में राशन बांटने का भी कार्य किया गया, लगभग हर साल ठंडे के दिनों में कम्बल वितरण भी किया जाता है, समय समय पर मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन एवं वृक्षारोपण का व कार्य किया जाता है। इस मौके पर लॉयन राजीव कुमार सिंह, पंकज दास, मनीष कुमार केडिया, सौरव चौधरी, संजीव साह, धनंजय साह, विमल कुमार सर्राफ, आनंद जी, राकेश कुमार शर्मा मौजूद थे।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें