Bounsi News: प्रखंड क्षेत्र में मुख्य सचिव के निर्देशानुसार योजनाओं की हुई जांच

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। जिलाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देशानुसार गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के भिन्न-भिन्न पंचायतों में पदाधिकारियों के द्वारा योजनाओं की जांच की गई। लगातार योजनाओं की जांच से गलत करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है। ग्रामीण इलाकों में लोग अब पदाधिकारियों को शिकायत करने का भी मन बनाने लगे हैं। मालूम हो कि, बिहार सरकार के मुख्य सचिव के निर्देशोंप्रांत क्षेत्रीय पदाधिकारियों के द्वारा विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र के साथ-साथ मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत चल रहे नल जल, गली नली, स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य योजनाओं का जायजा लिया गया। मनरेगा योजना सहित अन्य योजनाओं में अनियमितता सहित अन्य चीजों की बारीकी से जांच की 


गई। पदाधिकारियों के द्वारा विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाकर पोषाहार वितरण का भी जायजा लिया गया। इसके अलावा जन वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न के भंडार, सत्यापन, खाद्यान्न की गुणवत्ता एवं वितरण की भी जांच की गई। वरीय उप समाहर्ता अशोक कुमार के द्वारा फागा पंचायत, प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार के द्वारा चिलकारा पंचायत एवं अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता के द्वारा सरुआ पंचायत के भिन्न-भिन्न योजनाओं का जायजा लिया गया।अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि, सांपडहर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 125 की जांच की गई। जहां 40 बच्चों में 36 बच्चे मौजूद थे। आंगनबाड़ी को अपना भवन नहीं है और बिजली की समस्या है। जिसकी रिपोर्ट सौंपी गई है। इसके अलावा विभिन्न जन वितरण प्रणाली दुकान सहित अन्य जगहों पर जांच की गई। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें