ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के ललमटिया किशनपुर गांव से शादी के नियत से भगाई गई लड़की और उसके प्रेमी को पुलिस ने झारखंड के दुमका से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में शनिवार को बांका जेल भेज दिया गया है। जेल भेजने के पूर्व गिरफ्तार युवक का रेफरल अस्पताल में कोरोना जांच कराया गया। मालूम हो कि, 10 जनवरी 2001 को गांव के ही उदय मांझी के 30 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार मांझी के द्वारा लड़की को भगा लिया गया था। करीब 15 माह बाद पुलिस ने दोनों प्रेमी प्रेमिका को बरामद करने में कामयाबी
हासिल की है। इस मामले में लड़की के मां के द्वारा 15 जनवरी 2021 को बौंसी थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। जिसमें उक्त प्रेमी के अलावा उसके पिता, मां मुन्नी देवी और भाई गौतम कुमार मांझी को भी पुत्री को भगाने का आरोपी बनाया गया था। हालांकि इस बीच लड़की के गोद में करीब 6 माह का नवजात शिशु भी आ चुका है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, महिला का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया गया। साथ ही मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। जबकि उसके प्रेमी को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें