Bounsi News: पापहरणी सरोवर से मिले शव की हुई शिनाख्त, गोंड्डा का रहने वाला है युवक

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। मंदार की तराई में अवस्थित पापहरणी सरोवर से मंगलवार को बरामद की गई अज्ञात शव की शिनाख्त कर ली गई है। मिली जानकारी के अनुसार युवक की पहचान झारखंड के गोड्डा जिला अंतर्गत लुकलुकी गांव निवासी 22 वर्षीय संजीव कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि, मृतक पंजवारा थाना क्षेत्र के सरुका गांव अपने चाचा 

मुन्ना मंडल के घर आया हुआ था। जो सोमवार की देर शाम पापहरणी सरोवर के आस पास घूमने के लिए अकेले चला गया था। गर्मी की वजह से उसे स्नान करने की इच्छा हुई और पानी में डूबने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। जानकारी देते हुए मृतक के चाचा ने बताया कि, युवक मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। जिसका इलाज चल रहा था।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें