Pathargama News: नामांकन सूची और मतदाता सूची का प्रदर्शन किया गया




ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- गुरुवार को पथरगामा प्रखंड परिसर स्थित प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति (पैक्स) के आम चुनाव हेतु जांचोपरांत मतदाता सूची और नामांकन सूची का प्रदर्शन किया गया| प्रदर्शित नामांकन सूची में अध्यक्ष पद के लिए विरेंद्र कुमार भगत और राजीव कुमार भगत के नाम शामिल है तथा सदस्य पद के लिए मुनमुन देवी, उषा देवी, अंजना देवी, सुनीता देवी, मोहम्मद रमजान, श्रवण कुमार भगत, श्री राम भगत, नीलाभ कुमार चंद्र, संजय साह के नाम शामिल है| वही जांचोपरांत 12 लोगों के नाम क्रमशः दशरथ ठाकुर, रविंद्र कुमार चौबे, मंटू प्रसाद भगत, नंदकिशोर रविदास, गोपाल भगत, कंचन कुमार दर्वे, अनिल यादव, सुशील कुमार भगत, सुनैना देवी, सन्नी कुमार भगत, राजकिशोर साह, बीणा देवी के नामांकन को अवैध करार देकर रद्द कर दिया गया| नामांकन रद्द करने के पीछे दो लोगों को पैक्स का ऋणी, दो लोगों को दो कार्यकाल पूर्ण करने और शेष 8 लोगों का हिस्सा पूंजी शून्य रहने का कारण दर्शाया गया है|

अमन राज:-

Share on Google Plus

Editor - भूपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें