ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- बुधवार को पथरगामा पूर्वी भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रामस्वरूप पंडित उर्फ गोलू पंडित के नेतृत्व में उनके आवासीय कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी का 42वां स्थापना दिवस मनाया गया|| प्रखंड अध्यक्ष ने द्वारा अपने आवासीय कार्यालय पर ध्वजारोहण के उपरांत पूरे पद गांव में शोभायात्रा निकाली गई|
पूर्वी प्रखंड अध्यक्ष श्री पंडित ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि हम विश्व की सबसे बड़ी राजनीति पार्टी का र्कार्यकर्ता हूं| शोभायात्रा के उपरांत मौजूद तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यकर्ताओं के नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन को सुना| स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रखंड महामंत्री मुनि लाल भगत, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरसिंह भगत, प्रखंड उपाध्यक्ष सोनू भगत, प्रखंड महामंत्री गोपाल भगत, सुबोध भगत, नंदलाल मोदी, सीताराम महतो, शोभा देवी, वरिष्ठ भाजपाई देवनारायण भगत सहित तमाम पंचायतों के पंचायत अध्यक्ष एवं अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे|
अमन राज:-
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें