Godda News: बाबासाहेब को छुआछूत के कारण अनेकों कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था- अशोक भगत




ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  महागामा प्रखंड अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी हनवारा मंडल के भोजुचक गांव में गुरुवार को भारत के सपूत संविधान निर्माता भारत रत्न महान शिक्षाविद डॉ० बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 131 वीं जयंती धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में महागामा विधानसभा के पूर्व विधायक अशोक कुमार भगत ने अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई तथा डॉ० भीमराव अंबेडकर के विचारधाराओं एवं उनके जीवन के संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए सभी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों से कहा की हमें उनके जीवन के संघर्षों से सीख लेने की जरूरत है। उन्होंने ये भी कहा की भीमराव अंबेडकर अपनी जाति के कारण बालक भीम को सामाजिक प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा था। विद्यालयी पढ़ाई में सक्षम होने के बावजूद छात्र भीमराव को छुआछूत के कारण अनेक प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजय साह, हनवारा मंडल अध्यक्ष दिनेश सिंह, उपाध्यक्ष संजय संगम, मीडिया प्रभारी राकेश बिहारी शर्मा, मंत्री संजय यादव, नरोत्तम ठाकुर, जिला कार्यसमीति सदस्य जिच्छु रविदास, केशरी यादव, विजय शर्मा, युवा मोर्चा महामंत्री सन्तोष कुमार गुप्ता, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विनोद साह व अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share on Google Plus

Editor - भूपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें