Godda News: गोड्डा और महागामा अनुमंडल के लिए दो-दो प्रेक्षक प्रतिनियुक्त



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन- 2022 के सफल संचालन हेतु गोड्डा अनुमंडल के लिए दो प्रेक्षक (सामान्य एवं व्यय) एवं महागामा अनुमंडल के लिए दो प्रेक्षक (सामान्य एवं व्यय) की प्रतिनियुक्ति राज्य निर्वाचन आयोग, झारखण्ड, राँची के द्वारा की गई है। अनुमंडल गोड्डा के सामान्य प्रेक्षक एवं व्यय प्रेक्षक का आगमन हो चुका है। अनुमंडल महागामा के सामान्य प्रेक्षक एवं व्यय प्रेक्षक के आगमन की तिथि 27.04.2022 को निर्धारित है। सभी सामान्य एवं व्यय प्रेक्षक के आवासन हेतु लॉजिस्टिक कोषांग के द्वारा किसान भवन में व्यवस्था की गई है। अनुमंडल-गोड्डा के प्रथम एवं द्वितीय चरण के त्रिस्तरीय पंचायत (आम) चुनाव हेतु राजीव कुमार अवर सचिव और शशि कुमार राज्य कर पदाधिकारी को  गुड्डा अनुमंडल के प्रथम और द्वितीय चरण के त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन हेतु सामान्य प्रेक्षक और व्यय प्रेक्षक प्रतिनियुक्त किया गया है| उपरोक्त दोनों प्रेक्षक से किसान भवन में संध्या 5:00 से 6:00 और 4:00 से 5:00 तक मुलाकात किया जाता है| राजीव कुमार का दूरभाष नंबर 620452319 7 और शशि कुमार का दूरभाष नंबर 9129 49 286 है|

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें