Godda News: भाजपाइयों ने झंडोत्तोलन कर भाजपा का 42वां स्थापना दिवस मनाया





ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई गोड्डा द्वारा जिला कार्यालय में भाजपा पार्टी का झंडातोलन कर  42वां स्थापना दिवस मनाया गया। झंडोत्तोलन पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव मेहता ने किया। झंडोत्तोलन के पश्चात सभी कार्यकर्ताओं द्वारा वन्देमातरम गीत गया गया। पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जिलाध्यक्ष राजीव मेहता ने जनसंघ काल से लेकर भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के इतिहास  पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार रखे। झंडातोलन होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में ही एलसीडी प्रोजेक्टर के माध्यम से देश के यशस्वी एवं लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सुना। भारतीय जनता पार्टी गोड्डा जिला इकाई द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जिला कार्यालय से लेकर मुख्य मार्ग कारगिल चौक होते हुए हटिया चौक तक शोभायात्रा निकाला गया।


कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह पूर्व नगर अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, जिला महामंत्री कृष्ण कन्हैया, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती, जिला कोषाध्यक्ष अनिल साह, जिला मीडिया प्रभारी बिमंत साह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डोली गुप्ता, महिला मोर्चा महामंत्री सरिता दुबे, जिला कार्यसमिति सदस्य प्रेम कुशवाहा, भाजपा नगर अध्यक्ष सच्चिदानंद सिंहा उर्फ गप्पु सिंहा के साथ साथ जयप्रकाश यादव, परिणिता झा, बबीता मोदी, बबलू सिंह, युवा मोर्चा के प्रियांसु राज, अमर टेकरीवाल, प्रेमजीत साह, रक्षित कश्यप, रामनरेश यादव, मणिकांत महतो, अमित भगत, काजल देवी, तूफान महतो, गौरव भगत, प्रेम यादव, राजेश पाल, ज्योति झा, गीता देवी, संजीव कुमार शर्मा, बिक्की साह, शिवेश झा आदि उपस्थित थे।

Share on Google Plus

Editor - भूपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें