Bounsi News: त्रि-दिवसीय आचार्य कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित परमेश्वर लाल खेमका सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रांगण में शनिवार को त्रि-दिवसीय आचार्य कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन भूमि दाता सदस्य राजकुमार खेमका, स्थानीय प्रबंधन समिति के सचिव राजीव कुमार सिंह, उपाध्यक्ष डॉक्टर सीताराम घोष, कोषाध्यक्ष जालंधर हरिजन, भागलपुर विभाग के प्रमुख विनोद कुमार, आनंद राम ढांढनिया भागलपुर के प्रधानाचार्य अनंत कुमार सिन्हा एवं प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कुल 13 सत्रह में कार्यशाला का विभाजन हुआ है। जिसमें शनिवार को प्रथम दिवस में पांच सत्रों का 

निष्पादन किया गया। विद्यालय की उपलब्धियों, विगत सत्र 2021-22 के सभी विभागों जैसे शैक्षणिक, परीक्षा इत्यादि पर विस्तार से समीक्षा की गई तथा आने वाले सत्र 2022-23 के कार्य की योजना बनाई गई। प्रथम दिवस के अंत में शाखा लगाई गई। जिसमें शारीरिक, खेलकूद तथा संघ प्रार्थना किया गया। कार्यक्रम प्रमुख अमरकांत मिश्रा सह प्रमुख रुचि कुमारी के दिशा निर्देश में प्रथम दिवस का सफल संचालन किया गया। इस अवसर पर विजय कुमार झा, हरि किशोर पंडित  मुकेश कुमार, उदय कुमार सिन्हा, बृजेश कुमार देव, बास्की प्रसाद साह, विवेकानंद झा, रतन लाल भारती, कुमार विकास, अंजनी कुमार झा, रानी मिश्रा, सुनीता कुमारी, निकेश कुमार सिंह, दीपक कुमार, माला कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें