Bounsi News: कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री ने गुरुधाम मंदिर में की पूजा अर्चना

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री ने शनिवार को गुरुधाम स्थित मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने बताया कि, मंदार क्षेत्र को लेकर कई बार इसकी चर्चा सुन चुका था। इसलिए खुद को यहां आने से रोक नहीं पाया। साथ ही भागवत कथा वाचक गौरव चंद्र शास्त्री का भी इसमें अहम योगदान है। इनके बुलावे पर ही मैं यहां आया हूं। शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के बिहार प्रभारी छत्तीसगढ़ के नेता भक्त चरण दास ने गुरुधाम में पूजा अर्चना करने के बाद उक्त बातें कहीं। कुड़रो स्थित शीतला मंदिर में 10 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ और शतचंडी महायज्ञ में शामिल होने के लिए आए हैं। पूर्व मंत्री अपने कई नेताओं के साथ वहां मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि, उड़ीसा से 


कई लोग गुरुधाम आते हैं। जिनसे अक्सर यहां की चर्चा सुनता रहता हूं। गुरुधाम की चर्चा पूरे देश में होती है। अब आगे कांग्रेस की रूपरेखा क्या होगी। इस सवाल के जवाब में कांग्रेस के बिहार प्रभारी ने कहा कि, रूपरेखा क्या होगा नहीं होगा। यह तो समय निर्धारित करेगा। साथ ही उनहोंने कहा कि मैं राजनीति में बड़प्पन की बात नहीं करता। आज प्रश्न है कि क्या राजनीति स्वतंत्र भारत का संविधान के संरक्षण और सम्मान के लिए हो रहा है। आज राजनीती मानवता के सम्मान के लिए हो रहा है। लोकतंत्र आज स्वेच्छा से जनता की इच्छा से हो रहा है। मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, इंडियन कांग्रेस ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव, सुनैना झा, बिंदा देवी, रामकिशुन मंडल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें