ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड क्षेत्र स्थित सिकंदरपुर पंचायत के पांडे जान के पास एक 52 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी अवस्था में रेलवे ट्रैक पर मिला। जिसकी सूचना बौंसी थाने को दी गयी। आनन-फानन में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय अपने सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और गंभीर रूप से जख्मी व्यक्ति को रेफरल अस्पताल बौंसी लाया गया। जहां ड्युटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर संजय सुमन के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। इलाज के दौरान ही गंभीर रूप से जख्मी व्यक्ति के सर में गहरा चोट लगने के कारण रक्त स्त्राव बहुत ज्यादा हो गया और उसकी अस्पताल परिसर में ही मृत्यु हो गई। इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गयी। आनन-फानन में उसके
परिजन रेफरल अस्पताल पहुंचे।लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। यह देख परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था। वही मृत व्यक्ति के पुत्र सचिन कुमार ने बताया कि, पिता के मृत्यु के उपरांत उसकी मां और एक छोटी बहन बिल्कुल असहाय हो गए हैं। मृतक व्यक्ति परशुराम मांझी, उम्र 52 वर्ष, पिता भादो मांझी घर मतखारा पसई, थाना पोड़ैयाहाट जिला गोंडा झारखंड निवासी बताया जा रहा है। इसकी पहचान उसके जेब से निकले वोटर कार्ड के माध्यम के की गई। जानकारों से मिली जानकारी के अनुसार वह व्यक्ति तारीख करने दुमका गया हुआ था। वहां से लौटने के क्रम में या घटना कैसे घटी इसकी जानकारी किसी को भी नहीं है। मृतक परशुराम मांझी के शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें