Bounsi News: सड़क दुर्घटना में 50 वर्षीय मां और 25 वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से जख्मी,किया गया रेफर

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के सिमरामोड़ समीप सड़क दुर्घटना में मां और पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना सोमवार देर शाम की है। मिली जानकारी के अनुसार फागा कारिकोल गांव निवासी मुकेश कुमार दुबे की 50 वर्षीय पत्नी सुमन देवी एवं 25 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार दुबे शादी के कार्यक्रम से झारखंड के जामताड़ा से वापस लौट रहे थे। बौंसी उतरने के बाद ऑटो से अपने गांव जा रहे थे। मां और पुत्र दोनो सिमारामोड़ समीप दुर्घटना के शिकार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया कि, किसी अज्ञात ऑटो ने उनके ऑटो को जोरदार 


ठोकर मार दी थी। इसके बाद दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से दूसरे ऑटो के जरिए जख्मी को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। तब तक परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर आरके सिंह के द्वारा उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए दोनों को भागलपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी देते हुए डॉक्टर ने बताया कि, दोनों दुर्घटनाग्रस्त लोगों का पैर बुरी तरह से जख्मी है। जिसे बेहतर उपचार की जरूरत है। यह उपचार रेफरल अस्पताल में संभव नहीं हो सकता है। घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई थी। 

कुमार चंदन ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें