ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड क्षेत्र में 2 पैक्स में मंगलवार को होने वाले चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतदान कर्मियों को पैक्स चुनाव के लिए मतदान सामग्री के साथ बूथों पर रवाना कर दिया गया है। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि, नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के वजह से सुबह के 8:00 बजे से दोपहर के 2:00 बजे तक मतदान कराया जाएगा। जबकि मतगणना की गिनती भी कल ही की जाएगी। उन्होंने मतदाताओं से भयमुक्त मताधिकार करने की अपील की है। मालूम हो कि पैक्स चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों पर धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है।
मतदान में व्यवधान डालने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। मालूम हो कि, प्रखंड क्षेत्र में 5 पैक्स अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए चुनाव कराया जाना था। जिसमें तीन पैक और पांचो पैक्स सदस्य निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं। कल प्रखंड क्षेत्र के सरूआ और कैरी पैक्स के लिए मतदान किए जाएंगे। 2 पैक्स अध्यक्ष चुनाव में 1013 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कैरी पैक्स अध्यक्ष चुनाव के लिए 2 मतदान केंद्र जबकि सरूआ पैक्स के साढ़ामोर गोदाम में एक मतदान केंद्र बनाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें