ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों में शनिवार को अगलगी की घटना में आर्थिक नुकसान होने के साथ-साथ हरे-भरे जंगल को भी नुकसान पहुंचा है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिसके कारण आशा देवी और सुलेखा देवी के घर को नुकसान पहुंचा है। घटना में घर में रखी गई अनाज व अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। जबकि दूसरी घटना बौंसी थाना क्षेत्र के खिजुरमुरिया गांव समीप जंगल में आग लगने की है।
बताया जाता है कि, किसी असामाजिकतत्वों ने जंगल में आग लगा दी थी। जो धीरे-धीरे फैलती हुई गांव की तरफ आ गई। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना अंचल के दमकल कर्मियों को दी गई। सूचना मिलने पर अंचल से पहुंचे दमकल कर्मी सुमन सिंह, प्रमोद चौधरी, अशोक कुमार सहित स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इधर नवाडीह गांव की घटना में पीड़ित को करीब ₹20000 का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने मामले में मुआवजा के लिए अंचलाधिकारी को आवेदन देकर गुहार लगाने की बात कही है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें