ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। ससुराल में बंधक बना कर रखे हुए दामाद को 2 दिन बाद बौंसी और बंधुआकुरावा पुलिस ने मुक्त कराया है। साथ ही इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार बौंसी थाना क्षेत्र के हनुमंता गांव निवासी बंगाली यादव के 34 वर्षीय पुत्र नवल किशोर यादव ने बौंसी एवं बंधुआकुरावा थाना पुलिस पदाधिकारी के समक्ष अपना बयान दिया है। बयान में बताया गया है कि, वह 3 अप्रैल को अपने ससुराल बौंसी थाना क्षेत्र के हर्नियाटांड गया था। युवक ने आरोप लगाया है कि, ससुराल से अपनी पत्नी कुंती देवी को विदा करा
कर अपने घर ले जाने लगा। जिस पर ससुराल पक्ष के साला अजय यादव एवं मुकेश यादव के द्वारा पत्नी को ले जाने से रोका गया और मारपीट की गई। साथ में बंधक बनाकर रखा गया। 2 दिनों बाद परिजनों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को देने के उपरांत दोनों जगहों की पुलिस गांव पहुंची और पीड़ित को छुड़ाकर रेफरल अस्पताल में इलाज कराया। इस मामले में पीड़ित के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है। उचित न्याय दिलाने का काम किया जाएगा।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
Good morning
जवाब देंहटाएं