Barahat News:भव्य कलश शोभायात्रा के साथ भागवत कथा महायज्ञ प्रारंभ

ग्राम समाचार,बाराहाट,बांका। बाराहाट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर पंचायत के दुर्गापुर काली मंदिर प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ रविवार से प्रारंभ हो गया। इसके लिए रविवार की सुबह बड़े धूमधाम से भव्य कलश यात्रा व आकर्षक झांकियां भी निकाली गई। इसमें 1008 कन्याएं शामिल हुई। यह कलश शोभा यात्रा दुर्गापुर काली  मंदिर के प्रांगण से मिर्जापुर चंगेरी होते हुए पुनसिया बाजार स्थित दुखहरण नाथ महादेव पहुंची। यहां आचार्यो ने वैदिक मंत्रोच्चार व आम जनता के जयघोष के साथ जलबोझी का कार्यक्रम हुआ। जल बोझी के उपरांत चंगेरी मिर्जापुर मां दुर्गा मंदिर होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचीं। सभी भक्तों ने राधे कृष्ण के जयकारे के साथ शोभायात्रा में भाग लिया। ग्रामीणों ने आकर्षक झांकियां व देवकन्या 


का अभिवादन किया। यज्ञ को लेकर श्रीधर सिंह ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 17 अप्रैल तक दुर्गापुर मां काली मंदिर के प्रांगण में चलेगा। इसमें सुबह दस बजे से दो बजे तक संध्या नौ बजे से एक बजे रात्रि तक कथावाचक डॉ महेशानंद महाराज द्वारा प्रवचन का कार्यक्रम होगा। यज्ञस्थल पर प्रवचन सुनने वाले सभी भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए भव्य पंडाल बनाया गया है। साथ ही युवा समाज सेविका पिंकी कुमारी ने कहा कि सुरक्षा को लेकर स्वयंसेवक लगाए गए है। मौके पर उपमुखिया होरिल चौधरी, पंचायत प्रतिनिधि संजय चौधरी भूदेव शर्मा नंदलाल ठाकुर कार्तिक चौधरी डॉ मगनीलाल लखन सिंह महेंद्र शर्मा अंकित कु महाराणा राजकिशोर बिंद योगेंद्र बिंद कुणाल कुमार शंभू शरण बिंद आदि मौजूद रहे। 

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें