Rewari News : आजादी अमृत महोत्सव की श्रृंखला में आयोजित किए जा रहे अंत्योदय मेले : DC

रेवाड़ी 3 मार्च : आजादी अमृत महोत्सव की श्रृंखला में द्वितीय चरण के तहत गुरूवार को नगर परिषद रेवाड़ी में आयोजित मुख्यमंत्री अंत्योदय उत्थान परिवार मेले में सरकार की योजनाओं से संबंधित स्टॉल्स का अवलोकन करते हुए डीसी यशेन्द्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी मुख्यमंत्री अंत्योदय उत्थान परिवार मेलों में आने वाले जरूरतमंदों को सरकार की योजनाओं से जागरूक करते हुए उन्हें योजनाओं का लाभ दिलवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए ही मुख्यमंत्री अंत्योदय उत्थान परिवार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। सरकार की मंशा है कि प्रदेश के प्रत्येक जरूरतमंद गरीब परिवार को किसी ना किसी सरकारी योजना के तहत लोन दिलाकर आत्मनिर्भर बनाया जाए। ऐसे में सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है कि मेलों में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो और इच्छुक व्यक्ति को सरकार की योजना के अनुसार लोन दिलाया जाए।



उपायुक्त ने मेले में पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी जरूरतमंद लोगों को उनकी इच्छा के अनुसार कार्य करने के लिए लोन दिलवाने के उदेश्य को लेकर सरकार काम कर रही है और इसी कड़ी में मुख्यमंत्री अंत्योदय उत्थान परिवार मेलों का आयोजन हो रहा है। इन मेलों के दौरान लोगों की सुविधा के लिए विशेष तौर वेलकम डेस्क सहित काउंसलिंग एवं हेल्प डेस्क की भी व्यवस्था की गई है और कोरोना वैक्सीन लगाने की सुविधा का भी प्रबंध है।



आज खंड धारूहेड़ा व नपा धारूहेड़ा में होगा अंत्योदय मेले का आयोजन
अंत्योदय मेलों के ऑवर आल इंचार्ज एवं एडीसी जयदीप कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री अंत्योदय मेलों के द्वितीय चरण में शेड्यूल के अनुसार 4 मार्च को खंड धारूहेडा खंड व नगर पालिका धारूहेड़ा, 5 मार्च को खंड जाटूसाना, 7 मार्च को बीडीपीओ खोल, 8 मार्च को खंड नाहड़, 9 मार्च को खंड रेवाड़ी तथा 10 मार्च को खंड बावल व नगर पालिका परिसर बावल में अंत्योदय मेलों का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर डीएमसी भारत भूषण गोगिया, सीईओ जिप रविन्द्र यादव, डीएसडब्ल्यूओ रेणुबाला, ईओ नप अभय सिंह, सीएमजीजीए अमन वालिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व वार्ड पार्षद उपस्थित रहे।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें