Pathargama News: चार अभियुक्त गिरफ्तार/भेजा गया जेल





                            (मिथुन राऊत)

ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- बुधवार को पथरगामा थाना क्षेत्र के विभिन्न कांडों के नामजद चार अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में गोड्डा भेज दिया गया| थाना प्रभारी बलिराम रावत ने बताया कि देवघरा जागीर निवासी राहुल मिश्रा और उसके पिता कैलाश मिश्रा को घर से गिरफ्तार कर लिया गया| गिरफ्तार राहुल मिश्रा की पत्नी वीणा देवी ने गत 6 मार्च को मारपीट का आरोप लगाकर थाना कांड संख्या 43/22 भादवि की धारा 323, 341, 325, 317, 354, 504, 506, 34 के तहत अपने पति और ससुर पर मामला दर्ज कराया था|

                  (कैलाश मिश्रा और राहुल मिश्रा)
थाना कांड संख्या 45/22 भादवि की धारा 323, 325, 452, 345 (बी), 379, 504, 506, 34 के नामजद अभियुक्त हिलावे निवासी मुनीलाल राऊत का पुत्र मिथुन राऊत को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया| मिथुन राऊत पर गांव के ही हरिहर किशोर राव की पत्नी पिंकी देवी ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट का आरोप दर्ज कराया था|
                               (विशु पंडित)


भागलपुर (बिहार) जिला के पीरपैंती थाना क्षेत्र अंतर्गत बाखरपुर निवासी 58 वर्षीय विशु पंडित को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया| पथरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत द्वारिचक निवासी रविंद्र हजारी ने वर्ष 2019 में थाना कांड संख्या 129/19 भादवि की धारा 341, 323, 324, 307, 379, 504, 506, 34 के तहत शराब पीकर मारपीट करने का आरोप दर्ज कराया था|

अमन राज:-

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें