ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- मंगलवार 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रखंड कृषि तकनीकी सूचना केंद्र में प्रखंड कृषि तकनीकी प्रबंधक पवन कुमार कापरी की अध्यक्षता में महिला किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया| आयोजित किसान गोष्ठी में जेएसएलपीएस से जुड़ी हुई मां योगिनी महिला स्वयं सहायता समूह की दीदी के बीच कृषि कार्य से संबंधित कैलेंडर का वितरण किया गया ताकि महिला किसानों को कृषि कार्य करने में सहूलियत हो सके | मां योगिनी महिला स्वयं सहायता समूह की वीणा देवी ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे उसने प्रदान संस्था के सहयोग से कृषि कार्य को अंजाम दिया| कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार है| कृषि कार्य में पुरुषों से ज्यादा भागीदारी महिलाओं का रहता है| धान के फसल की बुवाई से लेकर भंडारण तक का कार्य महिलाओं के बलबूते ही होता है| उन्होंने कहा कि महिला समूह का निर्माण करना और चलाना साथ ही उसका हिसाब किताब रखना सभी कुछ महिलाएं स्वयं करते हुए आत्म निर्भर बनते जा रही है| जेएसएलपीएस के आजीविका कृषि मित्र नीलम कुमारी ने अपने संबोधन में जैविक खेती की चर्चा करते हुए कहा कि जैविक खेती से उपजे खाद्यान्न से शरीर पर कोई भी विपरीत असर नहीं पड़ता है साथ ही खेती की उर्वरता बरकरार रहती है|
अमन राज:-
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें