Pathargama News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस




ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के 4 राज्य में प्रचंड जीत पर यूपी गोवा असम और मणिपुर में भाजपा सरकार बनने की खुशी में पथरगामा मंडल अध्यक्ष रामस्वरूप पंडित उर्फ गोलू पंडित की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकालकर पथरगामा चौक पर अबीर गुलाल उड़ाया और पटाखा फोड़ कर तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया| भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो होली और दिवाली आज एक ही दिन है|

पूर्वी मंडल अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहरा रहा है एवं तेजी से देश विकास की ओर बढ़ रहा है जश्न समारोह में पूर्व मंडल अध्यक्ष नरसिंह भगत ने भी अपना बातों को रखा एवं भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद एवं वंदे मातरम भारत माता की जय नरेंद्र मोदी जिंदाबाद का जयकारा लगाया मौके पर मंडल महामंत्री संजय झा, प्रखंड उपाध्यक्ष सुशील भगत, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुबोध साह, कुणाल सिंह, रोहित एनडो, अधिवक्ता इंद्रजीत तिवारी, प्रमोद भगत, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रितिक राजा सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे|

अमन राज:-

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें