Mahagama news,होली मिलन समारोह आयोजन कर भाईचारा का दिया संदेश

 

ग्राम समाचार महागामा (गोड्डा)। होली की पूर्व संध्या पर कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा महागामा स्थित कांग्रेस कार्यालय महागामा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
जहां कार्यक्रम में दर्जनो कवि व साहित्यकार के आलावे क्षेत्र के ग्रामीण व कांग्रेस गठबंधन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।  कार्यक्रम की शुरुआत जानेमाने अंतराष्ट्रीय कवि व सायर सुशील ठाकुर ने  होली पर आधारित गीतों से की।  और कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों को झुमने पर मजबूर कर दिया।



वहीं क्षेत्र के जाने माने शायर कलीमुल्ला परवाना ने कौमी एकता पर कई शायरी प्रस्तुत कर दर्शको का दिल जीत लिया। 

मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित क्षेत्र के विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने कार्यक्रम के माध्यम से  क्षेत्र की जनता से शांतिपूर्ण  होली मनाने का संदेश दिया। साथ ही दर्शको के अनुरोध पर रंग बरसे गीत गा कर दिल जीत लिया।
वहीं कार्यक्रम का संचालन कर रहे  अरविंद झा ने कई शायरी के माध्यम से कोमी एकता पर  शायरी की लड़ी लगा दी।
वहीं कवि असोक ने  होली के खुशनुमा मौके पर हास्य कविता पाठ के दर्शको की खूब ताली बटोरी।

कैलाश शर्मा, ग्राम  समाचार महागामा (गोड्डा)।

Share on Google Plus

Editor - कैलाश शर्मा, विशेष संवाददाता।

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें