Bounsi News: कर्नाटक में चोरी कर फरार हुए युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के हनुमत्ता गांव से पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि, कर्नाटक में मजदूरी करने के दौरान 2000000 रुपए नगद 25 किलो चांदी और डेढ़ सौ ग्राम सोना चोरी कर अपने दोस्तों के साथ आरोपी फरार हो गया था। इस मामले में हनुमत्ता गांव के श्रीकांत यादव को दोस्तों के साथ आरोपी बनाया गया था। जिसके बाद वह वहां से फरार हो गया था। 

मालूम हो कि आरोपी युवक कर्नाटक में रहकर मजदूरी का काम करता था। वहीं प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कर्नाटक पुलिस के द्वारा मामले के दो आरोपी को पूर्व में ही गिरफ्तार किया गया था। उसी के निशानदेही पर हनुमत्ता गांव निवासी श्रीकांत यादव को गिरफ्तार किया गया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि, मुस्तैदी के साथ आरोपी युवक श्रीकांत यादव को गिरफ्तार कर कर्नाटक पुलिस को सौंप दिया गया है।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें