Bounsi News: होली एवं शबे बरात पर्व को लेकर आयोजित हुई शांति समिति की बैठक

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित बंधुआकुरावा थाना परिसर में शुक्रवार को होली एवं शबे बरात पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष मंटू कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में स्थानीय लोगों ने भी हिस्सा लिया। बैठक में कहा गया कि, आगामी होली पर्व एवं शबे बरात पर्व पर असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। होली के दिन डीजे, लाउडस्पीकर, अश्लील गीतों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। अगर कोई भी असामाजिक तत्व 

द्वारा कुछ भी करने का प्रयास किया गया तो, उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं थानाध्यक्ष ने स्थानीय लोगों से अपील की कि, शांतिपूर्ण सद्भाव से होली पर्व मनाए और प्रशासन को इस में सहयोग करें। बताया गया कि, सामाजिक व्यवस्था लोगों में बनी रहे। थानाध्यक्ष ने बताया कि, हुड़दंगियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य रितु हेम्ब्रम, परवेज आलम, मुखिया हरिहर यादव, भरत मंडल, दिनेश मंडल, सरगुन यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें