ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित रेफरल अस्पताल के प्रांगण में रविवार को बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले आशा संघर्ष समिति प्रखंड शाखा बौंसी के सामान्य परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक उपाध्यक्ष पूनम कुमारी के अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड शाखा बौंसी के कोषाध्यक्ष के पद पर बंदना कुमारी को मनोनीत किया गया। साथ ही बैठक में प्रस्ताव रखा गया कि, संघीय पदाधिकारियों के संबंध में किसी भी सदस्य के द्वारा प्रतिकूल टिप्पणी करने के उपरांत उन्हें संघ की सदस्यता से निष्कासित किया जा सकता है। वहीं यह भी कहा गया कि, प्रत्येक माह के चौथे रविवार को
नियमित रूप से संघ की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में इस बात पर भी चर्चा की गई कि प्रस्तावित जिला सम्मेलन हेतु निर्धारित राशि एक ₹100 प्रति सदस्य ससमय प्रखंड कोषाध्यक्ष को समर्पित कर देंगे। साथ ही प्रखंड शाखा कोष को सुदृढ़ करने हेतु प्रति माह प्रति सदस्य ₹20 ससमय सभी सदस्य प्रखंड कोषाध्यक्ष को समर्पित करेंगे। साथ ही प्रत्येक बैठक में प्रखंड कोषाध्यक्ष के द्वारा तमाम तरह के आय व्यय का लेखा-जोखा को समर्पित करेंगे। अध्यक्ष के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन करते हुए बैठक को संपन्न किया गया। इस अवसर पर कुसुम बाला सिन्हा, अनीता झा, पत्रिका देवी, प्रतिमा देवी, अंबिका देवी, सुमित्रा कुमारी, सुशीला सोरेन, आशा हेंब्रम, ललिता मुर्मू, रीना कुमारी, देवकी कुमारी, बेबी कुमारी, पार्वती देवी सहित दर्जनों आशा कार्यकर्ताओं उपस्थित थी।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
Good morning
जवाब देंहटाएं