ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। डाक कर्मियों की दो दिवसीय हड़ताल के कारण प्रखंड क्षेत्र में आम लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बौंसी बाजार स्थित डाक घर के मुख्य द्वार पर ताला बंदी कर डाक कर्मियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पोस्ट मास्टर किशोर कुमार ने बताया कि, वर्तमान केंद्र सरकार की गलत नीतियों, कर्मचारी विरोधी, वादाखिलाफी, अन्य कारणों से संघ के निर्णय पर दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल किया गया था। बताया गया कि, मुख्य रूप से
डाक कर्मियों ने नए पेंशन के बदले पुरानी पेंशन को आरंभ करने,अनुकंपा वाले सारे व्यक्तियों की नियुक्ति अनिवार्य रूप से करने, कोविड-19 के सभी मामलों को यथा शीघ्र निपटारा करने और इसमें मरने वाले कर्मचारियों परिवार को 1000000 का आर्थिक मदद मिले इसके लिए हड़ताल की गई थी। इसके अलावा 12 सूत्री मांगे भी रखी गई है। इस मौके पर मुख्य रूप से पोस्ट मास्टर किशोर कुमार,शंभू पासवान,मनोज कुमार झा,उमाकांत मांझी,कैलाश भारती सहित अन्य मौजूद थे।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें