Bounsi News: दिव्यांग जनों के यूडीआईडी कार्ड बनाने को लेकर लगाया गया शिविर

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड सभागार में बुधवार को दिव्यांग जनों के लिए एक शिविर आयोजित किया गया। शिविर में यूडीआईडी कार्ड बनाने का काम किया गया। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार की मौजूदगी में कार्ड बनाने का कार्य किया गया। जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि, यूडीआईडी कार्ड के माध्यम से योजना का सीधा लाभ दिव्यांग जनों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि, वैसे दिव्यांग जन जिसके पास पूर्व से ही ऑफलाइन दिव्यांगता का प्रमाण पत्र बना 


हुआ है। उनका भी यूडीआईडी कार्ड बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री स्वरोजगार ऋण, मुख्यमंत्री सशक्तिकरण के तहत कृत्रिम अंग जैसे प्रमुख योजनाओं का लाभ प्रखंड क्षेत्र के दिव्यांगजन उठा सकेंगे। वहीं रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉ संजीव कुमार, हेल्थ मैनेजर मनोज कुमार के द्वारा ऑफलाइन बने हुए दिव्यांग प्रमाण पत्र जांच कर वेरीफाई किया गया। मौके पर प्रखंड सामाजिक सुरक्षा कोषांग की डाटा एंट्री ऑपरेटर रूही के द्वारा यूडीआईडी कार्ड बनाने का काम किया गया। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें