ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। प्रखण्ड के दुमका रोड बौंसी में जिला परिवहन विभाग बांका के सौजन्य से स्थानीय कलाकारों ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। कलाकारों ने गीत " सड़क सुरक्षा अपना वो हो भैया जिनगी तु आपन बचावों " सहित अन्य जागरूकता अंगिका लोकगीत गाकर लोगों को जागरूक किया। एकांकी नाटक के द्वारा यह बताने का प्रयास किया गया कि जीवन अनमोल है। दो पहिया वाहन
चलाते समय मोबाइल पर बात न करें और हेलमेट जरुर पहने। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगानी चाहिए। जागरूकता अभियान में भाग ले रहे थे। कलाकार रवि कांत रंजन, फल्कुल यादव,गोसी सिंह, वर्षा कुमारी, ब्रह्मदेव कुमार और दीपक सिंह। मौके पर सैकड़ों दर्शक मौजूद थे।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें