Bounsi News: किसान मोर्चा सह भाजपा बौंसी के संयुक्त बैठक का किया गया आयोजन

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। किसान मोर्चा सह भाजपा बौंसी के संयुक्त बैठक रविवार को स्थानीय छापोलिका धर्मशाला मे आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर  ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष विकास सिंह एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री सुमन सौरभ मौजूद थे। बैठक की मुख्य विषय संगठन एवं होने वाले एमएलसी चुनाव पर चर्चा की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विकास सिंह एवं सुमन सौरभ ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि किसान की योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने का कार्य जो केंद्र और राज्य सरकार  कर रही है। उसे भाजपा के कार्यकर्ताओं 


बूथ स्तर तक लाभ पहुंचाने का कार्य करे ताकि देश के प्रत्येक किसानों को इस योजनाओं का लाभ मिल सके साथ ही साथ सभी पदाधिकारि एवं कार्यकर्ताओं को पार्टी हित मे कार्य करने की नसीहत  भी दी। मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ब्रेजेश मिश्र, भाजपा मंडल महामंत्री अभिषेक कुमार, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष छोटू ठाकुर ,भाजयुमो युवा अध्यक्ष पंकज मांझी, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गिरधारी मंडल, अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मो0 ताहिर, भाजयुमो मीडिया प्रभारी शैलेश कुमार गुप्ता, मनोज झा, अमीर पाठक, कुमार चंदन,  भाजपा मीडिया प्रभारी रमेश कुमार यादव बाराहाट प्रखंड के उपाध्यक्ष दीपक मंडल, निरंजन यादव, गौतम मंडल, उज्ज्वल कुमार कापरी, सुरेंद्र यादव एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें