ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। होली और शब ए बरात पर्व सौहार्द एवं शांतिपूर्वक मनाने के लिए बौंसी प्रखंड में मंगलवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। विधि व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त बनाने रखने के मद्देनजर एस पी अरविंद गुप्ता के निर्देश पर, एसडीपीओ दिनेश चंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने प्रखंड क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च बौंसी बाजार के विभिन्न मार्गो में निकाली गई। पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा निकाले गए फ्लैग मार्च से असामाजिक तत्वों और अपराधीक तत्वों में भय व्याप्त हो गया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, क्षेत्र में पुलिस प्रशासन होली
और शब ए बरात का पर्व शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर कटिबद्ध है। शरारती और अपराधिक तत्वों पर पुलिस नजर बनाए हुए हैं और ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है। मुख्य रूप से फ्लैग मार्च बौंसी थाना होते हुए मुख्य बाजार, फिर मुख्य बाजार से दुमका रोड होते हुए श्याम बाजार तक गई। श्याम बाजार से वापस होते हुए पुनः बजरंगबली चौंक पहुची। फिर बजरंगबली चौक से डेम रोड होते हुए बौंसी रेफरल अस्पताल तक गई। पुनः रेफरल अस्पताल से सभी पुलिस पदाधिकारी बौंसी थाना परिसर पहुंचे। इस दौरान बताया गया कि, किसी भी दशा में सौहार्द में खलल नहीं आने दिया जाएगा। यदि कोई सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करेगा तो पुलिस उसके साथ सख्ती से निपटेगी। मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर अमेरिका राम, एस आई राजेश कुमार सिंह, ए एस आई मनीन्द्र कुमार मिश्रा सहित भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित थे।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें