ग्राम समाचार, सुड़नी:- मेहरमा प्रखण्ड के सुड़नी गाँव में दो संप्रदाय के लोगों के बीच हुआ विवाद! सैकड़ों की संख्या में पुलिस तैनात! जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि ये दोनों संप्रदाय के लोगों के बीच पिछले 2019 से विवाद चलते आ रहे है! जो कि दोनों संप्रदाय के लोगों के बीच नोक झोंक के चलते दोनों जेल भी जा चुके है! वहीँ होली के दिन फिर एक बार दोनों संप्रदाय के लोगों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया! जिसके चलते पुलिस प्रशासन को यहाँ पहुँचना पड़ा! एवम् यहाँ पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई! वहीँ बताया गया कि यहाँ तीनों थाने के पुलिस पहुंची है! एवम् बताया कि महागामा के एसडीपीओ एवम् एसडीओ दोनों घटनास्थल पर पहुँचे! एवम् घटनास्थल पर पहुँच कर छान बिन किया जा रहा है! वहीँ एसडीपीओ ने बताया कि जाँच के बाद अब धीरे धीरे इस मामले को शांत कर दिया गया है! एवम् कहा गया कि इस पंचायत के मुखिया को अश्वाशन दिया गया कि इस मामले को सही तरीके से समझ कर एवम् समझा बुझा कर शांत करने को कहा गया! वहीँ इस गाँव मजिस्ट्रेड की नियुक्ति की गई है! ताकि आगे चल कर कोई विवाद उत्पन्न नही हो! एवम् अन्य पुलिस कर्मी भी तैनाती किया गया है!
संवाददाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार!
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें