Banka News: बिहार स्थापना दिवस का सफल आयोजन को लेकर आयोजित की गई समीक्षात्मक बैठक

ब्यूरो रिपोर्ट,ग्राम समाचार,बांका। उप विकास आयुक्त, बांका की अध्यक्षता में 22 मार्च 2022 को बिहार स्थापना दिवस का सफल आयोजन को लेकर उनके कार्यालय वेश्म में मंगलवार को समीक्षात्मक बैठक आहुत की गई। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, बांका, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, बांका, सर्व शिक्षा अभियान, बांका, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, बांका उपस्थित थे। प्राप्त: 07:00 बजे से साईकिल रेस का आयोजन किया जायेगा, जो महराणा मोड़ से शुरू होकर मंदार में समाप्त होगी। कार्यक्रम के समय महराणा मोड़ से मंदार तक यातायात नियंत्रण कराने की व्यवस्था जिला परिवहन पदाधिकारी, बांका द्वारा की जायेगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी, बांका एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान बांका को निदेश दिया गया कि बांका शहर के कॉलेज के छात्र/ छात्रओं की साईकिल रेस में भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। बिहार दिवस 22 मार्च 2022 को पूर्वाह्न 10:30 बजे जिला पदाधिकारी, बांका के द्वारा बैट्री चालित ई-वाहन का को झंडा दिखा कर मंदार परिक्रमा पथ पर रवाना किया जायेगा। पथ की जांच एवं तैयारी कार्यपालक अभियंता आर0डब्लू०डी०- 2 तथा जिला परिवहन पदाधिकारी, बांका के द्वारा किया जायेगा। मद्य निषेध जागरूकता रथ को 

जिला पदाधिकारी बांका के द्वारा झंडा दिखा कर रवाना किया जायेगा। इसकी व्यवस्था उत्पाद अधीक्षक, बांका के द्वारा की जायेगी। राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्वा0 11:00 बजे जिला पदाधिकारी, बांका के द्वारा आर०एम०के० मैदान, बांका में किया जायेगा। प्रतियोगिता 22/03/2022 से 24/03/2022 तक निर्धारित है। उक्त अवधि के लिए सिविल सर्जन, बांका के द्वारा मेडिकल टीम एवं एम्बुलेंस की प्रतिनियुक्ति की जायेगी। अग्निशमन पदाधिकारी, बांका के द्वारा माॅक ड्रिल आर०एम०के० मैदान में किया जायेगा। नेहरू युवा केन्द्र बांका के द्वारा चलायी जा रही कैच द रैन अभियान के विजेता प्रतिभागी को पारितोषिक दिया जायेगा। बिहार दिवस के अवसर पर ओढ़नी डैम, बांका के पास निर्मित मनरेगा पार्क का उद्घाटन जिला पदाधिकारी बांका के द्वारा किया जायेगा। इस हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था उप विकास आयुक्त, बांका अपने देख-रेख में करायेंगे। जिला कल्याण पदाधिकारी, बांका के द्वारा आदिवासी की नृत्य के कार्यक्रम की व्यवस्था किया जायेगा। सभी सरकारी कार्यालयों में ब्लू लाईटिंग की व्यवस्था संबंधित कार्यालय प्रधान कराना सुनिश्चित करेंगे। 22 मार्च 2022 को आर०एम०के० मैदान एवं ओढ़नी डैम मनरेगा पार्क में साफ-सफाई की व्यवस्था नगर परिषद्, बांका के द्वारा विशेष तौर पर किया जायेगा । पीने के लिए पानी की व्यवस्था कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, बांका के द्वारा की जायेगी। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें