Ramgarh News: अवैध खनन के विरुद्ध हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया



ग्राम समाचार, रामगढ़ ब्यूरो रिपोर्ट:-  रामगढ़ जिले में अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाने के उद्देश्य से उपायुक्त रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा के निर्देश पर कई पहल किए गए हैं वहीं जिले के अलग-अलग स्थानों को चिन्हित करते हुए 9 चेक नाकें भी स्थापित किए गए हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को वन प्रमंडल पदाधिकारी वेद प्रकाश कंबोज एवं अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन द्वारा संयुक्त रुप से मांडू प्रखंड के फागू बेड़ा एवं नुनियागढ़ा क्षेत्र का निरीक्षण कर अवैध खनन पर रोक लगाने हेतु किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान वन प्रमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी ने फागू बेड़ा क्षेत्र में अवैध रूप से हो रहे कोयले के स्टॉक का निरीक्षण कर अधिकारियों को ट्रेंच काटने सहित अन्य उपाय करते हुए संबंधित क्षेत्र तक वाहनों के आवागमन को पूरी तरह से बंद करने तथा वहां अवैध मुहानों को बंद करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया गया। फागू बेड़ा क्षेत्र के उपरांत वन प्रमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा मांडू प्रखंड के ही नुनियागढ़ा क्षेत्र का निरीक्षण कर वहां अवैध मुहानों को बंद करने के तहत हो रहे कार्यों का जायजा लिया गया। मौके पर उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों को अवैध मुहानों को अच्छी तरह से बंद करने एवं कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही वन प्रमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा अधिकारियों एवं कर्मियों को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर अवैध मुहानों की खोज करने एवं उन्हें बंद करने तथा अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

अमन राज के सौजन्य से:-

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें