Ramgarh News: पल्स पोलियो अभियान की शुभारंभ उपायुक्त ने की




ग्राम समाचार, रामगढ़ ब्यूरो रिपोर्ट:- रविवार को रामगढ़ के सदर अस्पताल में उपायुक्त माधवी मिश्रा ने 5 वर्ष से कम आयु के बच्चे को पल्स पोलियो की खुराक देकर 2022 के पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की। उपायुक्त ने सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार एवं डीआरसीएचओ डॉक्टर महालक्ष्मी प्रसाद से 5 वर्ष से कम आयु के जिले के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाने हेतु तैयार की गई कार्य योजना की जानकारी लेने के उपरांत स्वास्थ्य कर्मियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं आदि के माध्यम से शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। वही पल्स पोलियो अभियान के तहत उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा ने सभी अभिभावकों से अपने 5 साल से कम आयु के बच्चे को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक पिलाने की अपील की। पल्स पोलियो अभियान 2022 के तहत पूरे जिले में 5 वर्ष से कम आयु के कुल 170953 बच्चों को पोलियो की खुराक दी जानी है। इसके लिए 1067 बूथ बनाए गए हैं। 27 फरवरी को सभी बच्चों को केंद्र पर पोलियो की खुराक दी जाएगी वही 28 फरवरी एवं 1 मार्च को स्वास्थ्य कर्मियों एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं तथा सहायिकाओं के द्वारा घर-घर जाकर 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। मौके पर राज्य स्तरीय मॉनिटरिंग टीम से डॉक्टर यूसी सिन्हा जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डीपीएम एनएचएम डीपीसी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे|

अमन राज के सौजन्य से:-

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें