ग्राम समाचार, रामगढ़ ब्यूरो रिपोर्ट:- रामगढ़ जिले में अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाने के उद्देश्य से उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा के निर्देश पर कई पहल किए गए हैं वहीं जिले के अलग-अलग स्थानों को चिन्हित करते हुए 9 चेक नाके भी स्थापित किए गए हैं। इसी क्रम में वन प्रमंडल पदाधिकारी वेद प्रकाश कंबोज के निर्देश पर वन विभाग के अधिकारियों द्वारा बुधवार को जिले के मांडू एवं चितरपुर प्रखंड में बृहद रूप से जांच अभियान चलाया गया। जांच अभियान के दौरान मांडू प्रखंड अंतर्गत कोतरे क्षेत्र में 15, दुरु कसमार में 4 एवं बूढ़ाखाप में 2 कुल 19 अवैध मुहानों को डोजरिंग कर बंद कर दिया गया वही चितरपुर प्रखंड में चलाए गए जांच अभियान के दौरान जानियामारा एवं भुचुंगडीह क्षेत्र मेंअवैध रूप से कोयले को स्टॉक करने वाले क्षेत्र की खोज करते हुए वहां से 1 वेट मशीन को जप्त कर लिया गया है। इस संबंध में बात करते हुए वन प्रमंडल पदाधिकारी ने कहा कि वन विभाग द्वारा लगातार जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जांच अभियान चलाकर अवैध मुहाना को बंद करने एवं अवैध रूप से कोयला स्टॉक करने वालों के विरुद्ध कार्य किया जा रहा है वहीं उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है| कि किसी भी हाल में जिले में अवैध खनन संभव ना हो सके।
अमन राज के सौजन्य से:-
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें