ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- गोड्डा/पथरगामा मुख्य पथ एनएच 133 पर गांधीग्राम और बारकोप मोड़ के बीच आईआईटी कॉलेज के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे मखनी गांव निवासी संतोष कुमार ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गया| उसके साथ बाइक पर बैठा हुआ उसी गांव निवासी सिकंदर दास को चोट नहीं आई है, हालांकि वह डर से फरार हो गया| आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से 108 एंबुलेंस के द्वारा घायल संतोष ठाकुर को सदर अस्पताल गोड्डा भेजा गया| घटना की सूचना पाकर सदर थाने की पुलिस अस्पताल पहुंचकर मामले को दर्ज करते हुए संतोष ठाकुर का बयान दर्ज किया| सदर थाना पुलिस के द्वारा संतोष ठाकुर के घर वालों को दुर्घटना की जानकारी दी गई| मिली जानकारी के अनुसार संतोष ठाकुर पथरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत दाड़ीघाट स्थित रिश्तेदार के घर पंचायती करने आया था| पंचायती कर वापस अपने घर मखनी जाने के क्रम में उक्त घटना घटी|
अमन राज:-
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें