ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- स्थानीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पथरगामा में लॉयंस क्लब ऑफ गोड्डा द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया| शिविर में कुल 178 छात्राओं का एनीमिया जांच किया गया| जांच के दौरान 80 छात्राओं का हिमोग्लोबिन लेवल 10 से नीचे पाया गया| एनीमिया काजांच कार्य क्लब के महिला चिकित्सक लॉयन डॉo प्रभारानी प्रसाद, लॉयन डॉo अजय झा, लॉयन डॉo दिलीप चौधरी के द्वारा किया गया तथा चिकित्सीय सलाह देने के उपरांत दवा भी उपलब्ध कराई गई। लायंस क्लब गोड्डा के बैनर तले आयोजित एनीमिया जांच शिविर में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का वार्डन स्नेह लता पाठक, तमाम शिक्षिका एवं लायंस क्लब के अध्यक्ष लॉयन राजीव सिंह, कोषाध्यक्ष लायन अंकेश कुमार, शिविर के संयोजक लॉयन भानु चौधरी लायन पंकज गाडिया, लायन ज्ञान किशोर झा, लायन अनुप गाडिया, लायन प्रमोद शर्मा एवम महिला सदस्यों में लायन कंचन गाडिया, लायन अनिता झा, लायन निलिमा चौधरी आदि मौजूद थे|
अमन राज:-
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें