Pathargama News: 11 घंटे तक पथरगामा में रहा ब्लैकआउट



ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- पथरगामा में गुरुवार की रात्रि 2:30 बजे से गुल हुई बिजली शुक्रवार को 1:30 बजे दर्शन दी| बिजली के नहीं रहने से लोगों का मोबाइल तो डिस्चार्ज हुआ हीं इनवर्टर भी बैठ गया| लोग को अपने दूरदराज के संबंधियों से बातचीत करने के लिए तरस गए| इस तरह बिजली के अचानक गुल हो जाने से विद्युत उपभोक्ता काफी परेशान हो गए| लोगों का पानी टंकी खाली हो गया| सप्लाई पानी तो आजा परंतु बिजली नहीं रहने के चलते लोग मोटर नहीं चला पाए जिसके चलते उनका पानी का टंकी खाली रह गया| लोगों को नहाने धोने के भी लाले पड़ गए| महागामा पथरगामा विद्युत प्रशाखा के कनीय अभियंता दीपक कुमार से पूछे जाने पर पता चला कि दुमका ग्रिड के पावर सर्किट में खराबी आ जाने के चलते पथरगामा के श्रीपुर ग्रिड में पावर नहीं पहुंच पा रहा है जिसके चलते विद्युत आपूर्ति बाधित है|

अमन राज:-

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें