ग्राम समाचार, महादेव स्थान चौक, महागामा:- महागामा थाना अंतर्गत महादेव स्थान चौक के निकट विधुत तार की चपेट मे आने से एक हाईवा चालक को लगा करंट! स्थानीय लोगों ने रेफरल अस्पताल महगामा मे किया गया भर्ती! जानकारी के मुताबिक बताया गया कि घायल व्यक्ति की पहचान विजय सिंह उम्र 33 वर्ष देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के हिरना गाँव का बताया जा रहा है! वहीँ बताया जाता है कि राजाभिट्टा गाँव से महागामा की ओर आ रही हाईवा रास्ते में ग्यारह हजार विधुत तार नजदीक रहने के कारण हाईवा चालक इसकी चपेट में आने से चालक को लगा करंट! आनन- फानन मे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत रेफरल अस्पताल महागामा मे भर्ती कराया गया! वहीँ मौके पर मौजूद चिकित्साओं के द्वारा ईलाज किया जा रहा है!
संवाददाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार!
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें