Jamshedpur New: सामाजिक मुद्दे को लेकर हुई ग्राम सभा की बैठक ।

 

ग्राम समाचार संवाददाता, जमशेदपुर: पुर्वी सिंहभूम जिला अन्तर्गत पोटका प्रखंड के धिरोल गांव में आज आमसभा की बैठक मांझी बाबा - सह- ग्राम प्रधान श्री रघुनाथ मुर्मू  की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में  विभिन्न सामाजिक मुद्दे एवं स्वाशसान व्यवस्था को लेकर आमसभा में विस्तृत चर्चा की गई। गांव में पांचवीं अनुसूची में  प्रदत्त ग्राम सभा के  अधिकारों का अनुपालन करते हुए स्वाशसान व्यवस्था को मजबूत  करने पर बल दिया गया।  ज्ञातव्य है कि 1996 ई. में गठित भूरिया कमिटि के सिफारिशों पर आदिवासी बहुल क्षेत्रों में संविधान के अनुच्छेद 243(ख) के आलोक  में ग्राम सभा को स्वाशसन व्यवस्था का प्राथमिक निकाय के रूप में कार्य करने का संवैधानिक अधिकार दिया गया है। इस अधिकार का प्रयोग करते हुए ग्राम सभा आन्तरिक एवं बाहरी  विषयों  पर  बैठक बुलाकर  आम सहमति बनाती है। बैठक में नायके बाबा दसमात मुर्मू, सनातन मुर्मू, उपेन मुर्मू, दुर्गा हेम्ब्रम, विश्वनाथ मुर्मू, शिवचरण हेम्ब्रम,ओबनी मुर्मू,मदन मार्डी, नाजिर टुडू, एवं ग्रामीण मुख्य रूप से उपस्थित थे। 

 कालीदास मुर्मू, जमशेदपुर।

Share on Google Plus

Editor - कालीदास मुर्मू , जमशेदपुर

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें